तमिलनाडु विधानसभा का सत्र आरंभ, पलानीस्वामी पहले दिन अनुपस्थित रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा का संक्षिप्त सत्र सोमवार को यहां शुरू हो गया और विपक्ष के नेता एवं अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के अंतरिम प्रमुख ई के पलानीस्वामी (ईकेपी) सत्र के शुरुआती दिन अनुपस्थित रहे, जबकि पार्टी के विरोधी धड़े का नेतृत्व कर रहे ओ पनीरसेल्वम (ओपीएस) ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया। पनीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक से निष्कासित किए जाने के मद्देनजर सदन में सीट संबंधी व्यवस्था में बदलाव की अटकलों के बीच उनकी सीट पहले की तरह पलानीस्वामी के बगल में रही। पलानीस्वामी के धड़े ने मांग की थी कि आर बी उदयकुमार को पनीरसेल्वम की जगह उप नेता बनाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु ने बताया कि दोनों अन्नाद्रमुक धड़ों के नेताओं ने उन्हें छह पत्र सौंपे हैं, जिनमें उनके दल के नेताओं के सदन में बैठने की व्यवस्था में बदलाव किए जाने की मांग की गई है। इनमें से चार पत्र पलानीस्वामी धड़े से मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह मामला सदन में उठाया जाता है, तो वह इस पर प्रतिक्रिया देंगे। 

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane