By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021
चेन्नई। कोविड-19 के नये मामले बढ़ने के बीच तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को 10 अप्रैल से सिनेमाघरों में केवल 50 प्रतिशत बैठक क्षमता की अनुमति और चुनिंदा गतिविधियों पर रोक जैसी पाबंदियों को पुन: लागू करने की घोषणा की। सरकार ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में दो सप्ताह के अंदर कोविड टीका लगवा लेना चाहिए।