Tamil Nadu : जहरीली शराब त्रासदी को लेकर विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 22, 2024

चेन्नई । तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एच राजा समेत बड़ी संख्या में उसके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा के इस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य अवैध शराब की तस्करी को रोकने में कथित रूप से विफल रहने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की निंदा करना था। राजा के नेतृत्व में मदुरै में विरोध प्रदर्शन करने गए भाजपा के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 

प्रमुख खबरें

मतदाता सूची से मृत और गैर-भारतीयों के नाम हटने चाहिए: Shivraj Singh Chouhan

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

Delhi Court ने 2018 के Metro लूट और फायरिंग मामले में दो आरोपियों को किया बरी

CEC के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन, AAP नेताओं और छात्रों समेत 700 हिरासत में