Tamil Nadu के मुख्यमंत्री ने बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या पर दुख व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की घटना पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि इस मामले के आरोपियों को मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया।

स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रात भर चले अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच तेजी से करने और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवार और उनके मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में कम से कम आठ संदिग्धों को पकड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) असरा गर्ग ने शुक्रवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 10 टीम गठित की हैं।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान