तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने गुकेश के लिए पांच करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की

By Prabhasakshi News Desk | Dec 13, 2024

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए डी गुकेश के लिए पांच करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। चेन्नई के ग्रैंडमास्टर गुकेश बृहस्पतिवार को सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश की शानदार उपलब्धि का सम्मान करने के लिए मुझे पांच करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी ऐतिहासिक जीत ने देश को बहुत गर्व और खुशी दी है। वह भविष्य में भी चमकते रहें और नयी ऊंचाइयों को छूते रहें। ’’ गुकेश पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत