तमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए रियायतों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के अलावा विवाह के लिए अग्रिम भुगतान में कई गुना वृद्धि सहित कई घोषणाएं कीं।

उन्होंने एक अप्रैल 2025 से डीए में दो प्रतिशत की वृद्धि की भी घोषणा की और कहा कि इससे लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए सालाना 1,252 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा। स्टालिन ने सरकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे (कर्मचारी) विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लागू कर रहे हैं, जिनसे लोगों को लाभ होता है।

स्टालिन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि की तर्ज पर ‘द्रविड़ मॉडल’ वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और उनका कल्याण सुनिश्चित करना जारी रखेगी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन