तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवात दितवाह के लिए एसडीआरएफ, NDRF टीमें जुटाईं

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य चक्रवात दित्वा के लिए पूरी तरह तैयार है और भारी बारिश की आशंका वाले जिलों में 16 एसडीआरएफ और 12 एनडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से प्रभावी समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया और जनता से चक्रवात दित्वा के दौरान मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने, घरों के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का अनुरोध किया। पोस्ट में लिखा सभी विभागों को समन्वय करना चाहिए और उचित योजना के साथ कार्य करना चाहिए, जिसे जिला कलेक्टरों को सुनिश्चित करना चाहिए! मैं आम जनता से अनुरोध करता हूं कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास 30 नवंबर की सुबह तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती तूफ़ान शुक्रवार को कराईकल से 320 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 430 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 530 किलोमीटर दक्षिण में पहुंचा। इस तूफान के श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने तथा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। चक्रवात के तमिलनाडु तट के समानांतर आगे बढ़ने की संभावना है। कावेरी डेल्टा के जिलों और तटीय इलाकों में बारिश की आशंका को देखते हुए सरकार ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने तथा उचित बचाव एवं राहत उपाय शुरू करने की सलाह दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Tennis Union चुनाव में Mahesh Bhupathi और Sania Mirza की एंट्री, Paes बाहर

Dewas में जहरीली शराब से मौतों के दावों के बीच 10 लोग गिरफ्तार, 7.25 लाख का सामान जब्त

RCF Kapurthala निर्मित पहली Vande Bharat ट्रेन को मिली सशर्त मंजूरी, रेलवे ने सुधारी जाने वाली कमियां गिनाईं

CSK ने शुरू किया सपोर्ट स्टाफ में बदलाव, Gareth Batty और Mohit Sharma की होगी एंट्री