By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ड्यूटी में लापरवाही और सुरक्षा में चूक के मामले में थेक्कमपट्टी उप जेल के प्रभारी जेल उपाधीक्षक को निलंबित करने का शनिवार को आदेश दिया। विजय ने इसके साथ ही जेल से कैदियों के फरार होने की 26 अक्टूबर को हुई घटना के सिलसिले में जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी। थेनी जिले की उप-जेल में हुई इस घटना में 17 कैदी फर्जी चिकित्सीय आपात स्थिति का नाटक करके जेल प्रहरियों पर काबू पाने के बाद फरार हो गए थे।