Tamil Nadu: राज्यपाल ने जेल में बंद मंत्री सेंथिल बालाजी को पहले किया बर्खास्तग, फिर लिया वापस, जानें कारण

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने गिरफ्तार मंत्री वी सेंथिल बालाजी को एकतरफा बर्खास्त करने के अभूतपूर्व कदम को पांच घंटे के भीतर रोक लिया। इसको लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद आरएन रवि ने अपना फैसला बदला है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी राज्यपाल द्वारा सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को देर रात भेजे पत्र में राज्यपाल ने कहा कि वह इस कदम को लेकर अटॉर्नी जनरल से विचार-विमर्श करेंगे और उनसे कानूनी सलाह लेंगे। इसके साथ ही बताया गया कि राज्यपाल रवि ने बालाजी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का आदेश अगली सूचना तक स्थगित रखा है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

हमलावर हुई DMK

द्रमुक) तमिलनाडु मंत्रिमंडल से मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने के फैसले को वापस लेने के राज्यपाल टीएन रवि के कदम के बीच सभी राजनीतिक विकल्पों और कानूनी पहलुओं पर विचार कर सकती है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, तमिलनाडु सचिवालय में कानून मंत्री एस. रेगुपति, DMK के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता एन.आर. एलंगो और तमिलनाडु के महाधिवक्ता आर शुनमुगसुंदरम और कुछ अन्य लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं। यह बैठक तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और राज्य सरकार के बीच चल रहे कानूनी विवाद को लेकर है। कल राज्यपाल ने सेंथिल बालाजी को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया और आक्रोश के बाद उन्होंने कहा कि सेंथिल बालाजी को बर्खास्त करने का निर्णय अगली बैठक तक 'स्थगित' है।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra

Dr Jitendra Singh ने बताया, बीते 12 साल में 23,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश