तमिलनाडु : पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी और अंग काटकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, जिस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शव के टुकड़े लेकर जब वह अपने किराये के घर से बाहर निकला, तो कुछ कुत्ते थैलों से बहते खून की गंध महसूस होने पर भौंकने लगे। अधिकारी के मुताबिक, मरीमुथु के पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों को मरीमुथु द्वारा ले जाए जा रहे बैग में से एक में महिला के कटे हुए अंग मिले, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। अधिकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने तुरंत अंजुग्रामम पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के शरीर के अंगों से भरे बैग को जब्त कर लिया।

उन्होंने कहा कि बाद में पता लगा कि उस बैग में मरीमुथु की पत्नी के अंग थे। पुलिस ने बताया कि मरीमुथु ने अपनी पत्नी के साथ झगड़े होने के बाद उसकी हत्या करने की बात कबूल की है।

प्रमुख खबरें

IDBI Bank stake sale: राहुल गांधी ने लगाया बेचने का आरोप, वित्त मंत्री का पलटवार

PM-Kisan Installment जारी कर Opposition पर बरसे PM Modi: संकट में फैलाई जा रही अफवाहें

शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफ

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A