By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026
कोयंबटूर (तमिलनाडु), तीन अक्टूबर तमिलनाडु के मंत्री आर. निर्मल कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान द्रमुक नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे पार्टी नेतृत्व का ‘‘असली चरित्र’’ उजागर हो गया है। राज्य के ऊर्जा एवं कानून मंत्री ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में हाल में प्रचार के दौरान द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और उनके बेटे एवं विपक्ष के नेता उदयनिधि द्वारा इस्तेमाल की गई से उनकी दूरदृष्टि के अभाव का पता चलता है। धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होना है।
उन्होंने द्रमुक को समाज के लिए ‘‘हानिकारक ताकत’’ बताया।