तमिलनाडु में Veeramani पर POCSO Act के तहत एक और केस, अब तक आठ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

एक नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद ग्रेनाइट कारोबारी वीरमणि के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चे का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसके बाद, संबंधित वीडियो अपने पास रखने और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के आरोप में तीन वाहन चालकों को पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सीएनएस कंपनी के प्रबंधक शक्तिवेल को 18 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया।

इस मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में वीरमणि की बेटी अर्चना से भी पूछताछ की गई। उनसे उनके पिता की कथित आपराधिक गतिविधियों और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए किए गए कथित वित्तीय लेनदेन के संबंध में सवाल पूछे गए।

प्रमुख खबरें

Bollywood स्टार Raveena Tandon मना रहीं 54वां Birthday, OTT और हिट फिल्मों से चमकीं

BJP पर Mamata Banerjee का वार, जनता को डराने और पुलिस के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bulgaria Presidential Election: स्पष्ट नतीजे न मिलने से 1 नवंबर को होगा रनऑफ मुकाबला

Bhubaneswar में बोले PM Modi, आर्थिक मोर्चे पर भी लड़े जा रहे युद्ध, बैंकिंग क्षेत्र को साइबर आतंकवादियों से बचाना जरूरी