Tamil Nadu | अनुसूचित जाति के सदस्यों के प्रवेश के विरोध को लेकर मंदिर सील किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

विल्लुपुरम (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में राजस्व अधिकारियों ने विल्लुपुरम जिले के मेलपाथी गांव में श्री धर्मराज द्रौपदी अम्मन मंदिर को बुधवार को सील कर दिया। मंदिर में अनुसूचित जाति (एससी) के सदस्यों के प्रवेश पर विवाद हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विल्लुपुरम राजस्व मंडलीय अधिकारी (आरडीओ) एस रविचंद्रन ने एक प्रमुख जाति के प्रतिनिधियों और एससी सदस्यों के बीच हाल में हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद मंदिर को सील करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने कोयला एवं लिग्नाइट खोज योजना के लिए 2,980 करोड़ रुपये मंजूर किए

आरडीओ ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 145 (1) के तहत मंदिर को सील करने का आदेश दिया ताकि कानून और व्यवस्था की स्थित पैदा न हो। किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना