Tamil Nadu में सियासी गतिरोध खत्म! Vijay कल ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

By अंकित सिंह | May 09, 2026

अभिनेता-राजनेता विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। टीवीके प्रमुख विजय ने लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से अब 121 विधायक टीवीके के साथ हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है। माना जा रहा है कि विजय कल शाम में शपथ ले सकते है। इसके लिए नेहरू स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है। 

तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने की संभावना को देखते हुए, टीवीके के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाते नजर आए। टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने के पार्टी के फैसले के बावजूद, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा है कि विदुथलाई चिरुथाइगल काची अभी भी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने विजय का समर्थन करने का फैसला दीर्घकालिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ही लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'Thalapathy' Vijay का CM बनना तय! VCK ने दिया Unconditional Support, नई सरकार का रास्ता साफ

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके के समर्थन से बहुमत मिलने पर बधाई दी है। एक पोस्ट में स्टालिन ने दोहराया कि उनकी पार्टी नई सरकार के गठन में बाधा नहीं डालेगी और डीएमके एक रचनात्मक विपक्षी दल के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब किसी को भी सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला, तो कई लोगों ने वैकल्पिक विचार रखे। मेरा मानना ​​है कि हमारे सहयोगी दल जो भी निर्णय लें, हमें उनका सम्मान करना चाहिए, समन्वय से काम करना चाहिए, एक स्थिर सरकार का गठन सुनिश्चित करना चाहिए और अगले चुनाव का रास्ता नहीं खोलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस