Tamilnadu Government ने रोड एक्सीडेंट कम करने के लिए अपनाया नया रास्ता, अब ड्राइवरों को होटल में उपलब्ध कराएंगे कमरे

By रितिका कमठान | Jul 04, 2023

मेडिकल साइंस कहती है कि आम व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेना बेहद जरुरी है। अगर कोई व्यक्ति किन्हीं कारणों से पर्याप्त नींद नहीं ले पाता है तो इसके कई नुकसान शरीर और दिमाग को उठाने पड़ सकते है। यानी अगर मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करवाना है, शरीर को फ्रेश रखना है, इम्यूमिटी को बढ़ाना है, रोगों के जोखिम को कम करना है तो अच्छी नींद इसमें कारगर साबित हो सकती है।

तमिलनाडु सरकार के राज्य आवास और शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि अब हर होटल के मालिक को गाड़ियों और ट्रकों की कार पार्किंग के अलावा कम से कम एक बिस्तर उपलब्ध कराना होगा, जो कि ड्राइवरों के लिए होगा। इसके साथ ही गाड़ी चालकों को टॉयलेट का इस्तेमाल भी करने दिया जाएगा। ये आदेश तमिलनाडु घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए भी जारी हुआ है। इस संबंध में विभाग ने 28 जून को आदेश जारी किया है, जिसमें ये कहा गया कि होटल परिसर या होटल परिसर से 250 मीटर की दूरी तक में ड्राइवरों को आराम करने के लिए आवास मुहैया होना चाहिए।

इसके अलावा जिन होटलों में गाड़ियां पार्क होंगी वहां होटल ड्राइवरों के लिए लॉज की व्यवस्था भी कर सकता है, जिसमें 8 बेड की सुविधा हो। इसके अलावा ड्राइवरों को बाथरूम भी उपल्बध होना चाहिए। यानी सरकार ने पूरे इतंजाम किए हैं कि ड्राइवरों को गाड़ी चलाने के दौरान किसी तकलीफ का सामना ना करना पड़ें और वो पर्याप्त आराम भी हासिल कर सकें, ताकि थकान या ध्यान हटने के कारण होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार