Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी 'Prestige Battle'? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव पर

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2026

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों में एक तामुलपुर सीट है। जो वर्तमान समय में असम की सबसे चर्चित और हॉट सीट बनी हुई है। इसका मुख्य कारण यहां पर होने वाला दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन है। बोडोलैंड क्षेत्रीय क्षेत्र के तहत आने वाली यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। इस सीट पर अब तक कुल 11 बार चुनाव हो चुके हैं। जिनमें से एक साल 2021 का उपचुनाव भी शामिल है। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें: Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

अपनी पारंपरिक सीट पनेरी को छोड़कर बिस्वजीत दैमारी यहां अपनी पकड़ बनाने उतरे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ प्रमोद बोरो के लिए यह चुनाव बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के अपने नेतृत्व पर जनता की मुहर लगवाने जैसा है। इस मुकाबले में राफेल दैमारी एक डार्क हॉर्स की भूमिका में हैं। क्योंकि भाजपा और यूपीपीएल के बीच होने वाले आपसी टकराव का सीधा फायदा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है।

समझिए चुनावी समीकरण

साल 1978 में स्थापित तामुलपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय नेताओं ने सबसे अधिक 5 बार जीत हासिल की है। वहीं पारंपरिक बोडो प्रदिद्वंदी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने दो दो बार जीत हासिल की। वहीं राष्ट्रीय पार्टियों को सिर्फ दो बार जीत मिली है। साल 1978 में जनता पार्टी, साल 1983 में कांग्रेस यह दोनों जीतें पदम बहादुर चौहान ने दर्ज की थी।

साल 2026 के विधानसभा चुनाव में तामुलपुर सीट अपने इतिहास के सबसे हाई प्रोफाइल दौर में है। क्योंकि यहां पर पहली बार विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोरो जैसे दिग्गज एक-दूसरे के सामने चुनावी ताल ठोंक रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप