तीसरे पर्दे पर चमक रहे हैं सैफ अली खान, सेक्रेड गेम्स के बाद अब 'तांडव' का शोर

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2020

सैफ अली खान को बॉलीवुड फिल्में करके वो तारीफ नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। कुछ समय पर्दे से दूरी बनाने के बाद सैफ अली खान ने तीसरे पर्दे पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से एंट्री की। सैफ के लिए ये ब्रेक काफी अच्छा रहा क्योंकि सेक्रेड गेम्स से सैफ ने काफी दमदार वापसी की। सैफ की पुरानी एक्टिंग के मुकाबले सेक्रेड गेम्स में उनकी एक्टिंग काफी अच्छी थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का कूल बॉय बनने वाली अपनी इमेज को तोड़ा और फिल्म तान्हा जी में नाकारात्मक रोल में नजर आये। फिल्म 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं।

इसे भी पढ़ें: मजूदरों के मसीहा सोनू सूद को अब फिल्मों में नहीं मिलेंगे विलेन के रोल, जानिए कारण 

अब सैफ अली खान को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शोर हैं। सैफ अली खान की नयी वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी तो अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज का टीजर रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद किया गया। सैफ को इस टीजर में नये अंदाज में देखा जा रहा है। सैफ इस बार तीसरे पर्दे पर राजनेता के रुप में नजर आने वाले हैं। 

यहां देखें टीजर- 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल