Don 3 पर फिर बवाल! Tanmay Bhat ने Show में Ranveer Singh पर कसा तंज, Video हुआ Viral

By एकता | Jun 09, 2026

मशहूर कॉमेडियन तन्मय भट्ट अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में फिल्म डॉन 3, रणवीर सिंह और डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर चुटकी ली है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ-साथ कॉमेडियन रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी शामिल थे। बातचीत के दौरान तन्मय ने कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के Bold Scene विवाद पर Anu Aggarwal की खरी-खरी, बोलीं- ना कहना सीखो

'मैं तेरा डॉन' पर छूटी सभी की हंसी

तन्मय की यह बात सुनते ही कमरे में मौजूद वरुण धवन समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। माहौल को और मजेदार बनाते हुए बाकी कॉमेडियन्स ने भी इस मजाक को आगे बढ़ाया। एक ने कहा 'डॉन नंबर 1,' तो दूसरे ने वरुण की फिल्म का नाम बदलते हुए कहा 'मैं तेरा डॉन।' इस पर वरुण धवन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुद 'मैं तेरा डॉन' दोहराते हुए ठहाके लगाने लगे।

इसे भी पढ़ें: Pathaan-Tiger के बाद YRF का नया धमाका, Alia Bhatt की Alpha का टीजर इस दिन होगा रिलीज

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि तन्मय भट्ट ने इशारों-इशारों में रणवीर सिंह के प्रोफेशनलिज्म और उनके भरोसेमंद होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था, जिसे डॉन 3 के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव के लिए Rahul Gandhi संगरूर से करेंगे प्रचार की शुरुआत, 4 नवंबर को विशाल रैली

Jamia Millia Islamia में 8 नवंबर तक चलेंगी Online Classes, परीक्षाएं भी होंगी डिजिटल

UP विधान परिषद की 11 सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी Counting

भ्रष्टाचार मामले में DMK के पूर्व मंत्री महेश पोय्यामोझी 6 नवंबर तक जेल भेजे गए