'Bigg Boss 19' फेम तान्या मित्तल का बड़ा खुलासा: मैं एक कंडोम फैक्ट्री की मालकिन हूं, ऐसे होती है क्वालिटी चेकिंग

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 27, 2025

'बिग बॉस 19' शो का समापन हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी चर्चाओं में बनें हुए। इस बीच, सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक तान्या मित्तल हैं। अब उनको विनर की ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन अपने आत्मविश्वास और आलोचनाओं के बावजूद भी बिना कैमरे के सामने मुस्कुराने के अंदाज से उन्होंने सबका दिल जीता है। तान्या मित्तल के दौलत के बारे झूठे दावे किए और उनके इस खुलासे पर हंसे कि उनके चारों ओर कई बॉडीगार्ड रहते हैं, उनके पास महंगी गाड़ियां हैं और वे आलीशान घर में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कंडोम फैक्ट्री की मालकिन होने का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इससे पहले तान्या मित्तल यह कह चुकी थीं कि उनका खुद का एक कपड़ों का ब्रांड है। लेकिन इसके साथ-साथ उनका एक कंडोम निर्माण यूनिट भी है, जो उनकी आय का एक अहम स्रोत माना जाता है। न्यूज पिंच को दिए गए इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने अपनी कंडोम फैक्ट्री का भ्रमण कराया, जहां उन्होंने बताया कि कंडोम की पैकेजिंग, गुणवत्ता जांच (टेस्टिंग) और अन्य प्रक्रियाएं किस तरह की जाती हैं।

तान्या मित्तल की कंडोम की फैक्ट्री

तान्या मित्तल ने आगे बताया कि उनकी फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं और इससे रोजगार के कई अवसर पैदा हुए हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फैक्ट्री का चुनाव थोड़ा अलग है और कई लोग इस बारे में बात करने से कतराते हैं। तान्या ने अपने फैंस को प्रोडक्शन एरिया को भी दिखाया और फैक्ट्री में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक भी दिखाई। तान्या ने कंडोम उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली मशीनरी दिखाई और बताया कि इन्हें दुनिया के कई हिस्सों से इक्ट्ठा किया जाता है फिर आयात किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने लैब का भी दौरा कराया, जहां प्रोडक्ट्स की जांच की जाती है, बताया कि जांच कैसे होती है।

सलमान खान पर उठाए सवाल

तान्या ने बताया कि सलमान ने लोगों से उनके लिए डटकर लड़ाई लड़ी और पूरा साथ दिया, जबकि उन्हें उनकी सच्चाई का पता भी नहीं था। उन्होंने बिना किसी संदेह के उन पर विश्वास किया। इसी कारण एक “फर्जी” लड़की का समर्थन करने को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया और ट्रोल किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार अपमान सहना पड़ा। घर के भीतर छह दिनों तक उनके साथ प्रताड़ना होती रही और वीकेंड पर आने वाला हर एक व्यक्ति उन्हें और ज्यादा परेशान करता था। वह बार-बार उन्हें तंग करता और मानसिक रूप से परेशान करता रहता था।

ग्वालियर में तान्या मित्तल का घर

बिग बॉस के बाद तान्या मित्तल का ग्वालियर में भव्य स्वागत किया गया है। सोशल मीडिया पर परिवार के साथ उनके मिलने के भावुक वीडियों काफी छाए हुए है। हालिए में तान्या के घर का एक वीडियो मिला, जिसके बाहर कई कारें खड़ी थीं। वीडियो में उनके एंट्री गेट की झलक भी दिखाई दी, जो कि गेंदे के फूलों से सजा हुआ था, एक बड़ा लॉन था और रईसी साफ दिखाई दे रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by News Pinch (@thenewspinch)

प्रमुख खबरें

नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, Yoga for Healthy Ageing से देगी बड़ा संदेश

बेटे की मेहनत रंग लाई , Team India में Vaibhav Suryavanshi के चयन पर भावुक हुआ परिवार

Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra