कपूर खानदान के इस चिराग के प्यार में पड़ी है तारा सुतारिया! इंटरव्यू में किया खुलासा

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2020

लंबे वक्त से आदर जैन (Aadar Jain) और तारा सुतारिया के लव अफेयर की चर्चा है। तारा सुतारिया फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है वहीं अभी आदर जैन फिल्मी दुनिया से दूर है। कपूर खानदान ने नाम जुड़े होने के कारण आदर जैन को मीडिया कवर करती है। कई मौकों पर तारा सुतारिया और आदर जैन को साथ देखा गया है। दोनों ने अपने प्यार को कभी मीडिया के सामने कपूब नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर कई बार दोनों ने बातों की बातों में कुछ ऐसा कह दिया जिससे लोग अपने आप समझ गये की ये रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है।  पिछले दिनों अरमान जैन की शादी के दौरान भी आदर और तारा सुर्खियों में छाए रहे थे। शादी से दोनों के कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस सारा खान को हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन

हाल ही में पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में, तारा से पूछा गया था कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगता है कि आदर के साथ डेटिंग के बारे में मीडिया उनकी जांच करेगी? इसके बारे में तारा मे कहा कि वह ऐसी किसी चीज़ को छिपाने में विश्वास नहीं करती है जो 'सुंदर' हो, लेकिन साथ ही, यह समझती है कि कई हस्तियां अपने रिश्तों के बारे में चुप रहती है। चुप रहने का कारण भी है। मेरा मानना ​​है कि यदि आप किसी के साथ हैं, तो यह स्पष्ट रूप से निजी और बहुत पवित्र है। हमारे काम की लाइन में, बहुत कम चीजें निजी होती हैं या किसी की कल्पना पर छोड़ दी जाती हैं। कई लोग अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं और इसे टाल देते हैं।

(She said that she does not believe in hiding something that is ‘beautiful’, but at the same time, understands why many celebrities choose to keep mum about their relationships. “I actually haven’t said anything... whether it has been to a journalist or any member of the media... about it. I do believe if you are with someone, it is obviously private and very sacred. In our line of work, very few things are private or left to someone’s imagination, so I understand why so many people tend to keep it to themselves and don’t like to share it with people)

इसे भी पढ़ें: शिवसेना के लिए बुरी खबर! अध्ययन ने कहा- मेरा नाम ना खींचा जाए, कंगना से कोई रिश्ता नहीं

आपको बता दें कि तारा सुतारिया ने इस जवाब में कही भी आदर जैन के साथ अपने रिश्ते की बात को नकारा नहीं है। तारा सुतारिया को बॉलीवुड में करण जौर ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 से लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद तारा सुतारिया फिल्म मरजावा में सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ नजर आयी थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित