मुख्यमंत्री शिवराज ने MP को तीन वर्ष में आत्मनिर्भर बनाने का रखा लक्ष्य, बोले- सभी का सक्रिय सहयोग जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तीन साल में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’’ विषय पर वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमेप तैयार करने के लिहाज से समाज के विभिन्न वर्गों और विषय विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं। चौहान ने कहा कि सरकार अकेले प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक नहीं ले जा सकती है। इसके लिये सभी का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’ वेबिनार में भौतिक अधोसंरचना विषय के सत्र में कहा कि इस संबंध में प्राप्त सुझावों के आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की जायेगी और उसे तुरंत लागू किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: 12वें दिन अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शिवराज सिंह चौहान, बोले- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं 

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश को ग्लोबल वैल्यू चेन एवं ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ना होगा। मध्य प्रदेश में एयर कार्गो सेवाओं का विस्तार करना होगा। प्रभु ने कहा कि मध्य प्रदेश को नेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने की अत्यधिक संभावनाएं हैं। इसके आंतरिक व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश के कृषि उद्योगों को विदेश में बाजार उपलब्ध कराना होगा। प्रदेश के बासमती चावल सहित जिलावार वहां की विशेष वस्तुओं की जी.आई. टैगिंग करानी होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Intelligence System | बड़े विरोध प्रदर्शनों से पहले दिल्ली पुलिस मजबूत करेगी अपना इंटेलिजेंस नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच रखेगी हर हलचल पर नजर

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास