यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में दस लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अगले वर्ष जनवरी में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होगा जिसमें 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्‍यमंत्री योगी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर समिट की तैयारी के लिए आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 उत्तर प्रदेश की नई आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश, देश में औद्योगिक निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर कर आया है।

इसे भी पढ़ें: केरल में NEET देने गई छात्राओं से उतरवाई गयी ब्रा, हुक के कारण बजी थी मेटल डिटेक्टर की बीप, FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, फ्रांस,जर्मनी, दक्षिण कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित कर यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 काव्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि इन देशों के औद्योगिक जगत में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए एक टीम भेजी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सफल आयोजन के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर सभी सम्बन्धित विभाग द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जाए। मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी सतत निगरानी की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया