Chhattisgarh में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए PM बोले, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में करीब 7,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह कांग्रेस शासित राज्य में मोदी की पहली यात्रा थी। यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा, प्रधान मंत्री ने राज्य में लाभार्थियों को केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के कार्ड के वितरण की भी शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने राज्य के कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के बीच एक नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: PM बनने के लिए Rahul Gandhi करेंगे शादी!!! Lalu Yadav ने बताई PM बनने की सबसे अहम योग्यता, कहा- शादीशुदा व्यक्ति ही पीएम होना चाहिए

कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस सरकार पर अरपा हमला जारी रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 4 वर्षों में जो कुछ हुआ, इससे फिर सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती। करप्शन कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है जो असली गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत