India-EU Trade Deal: 110% से घटकर 10% होगा टैरिफ, सस्ती हो गई लग्जरी कारें!

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2026

यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत ने आज एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत पूरी कर ली है, जिसके तहत यूरोप में निर्मित कारों पर आयात शुल्क 110% से घटकर 10% तक हो जाएगा, बशर्ते कि प्रति वर्ष 2,50,000 वाहनों का कोटा निर्धारित हो। इस समझौते से भारत में यूरोपीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं की बाजार पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन (पीवी) बाजार है और वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। समझौते के तहत, यूरोपीय संघ से भारत को निर्यात की जाने वाली कारों पर शुल्क मौजूदा 110% से धीरे-धीरे घटाकर 10% कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यूरोपीय आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कार के पुर्जों पर शुल्क पांच से दस वर्षों की अवधि में पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 99% भारतीय निर्यात पर अब कोई शुल्क नहीं, पीयूष गोयल ने भारत-EU व्यापार समझौते को बताया 'ऐतिहासिक उपलब्धि'

मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और जगुआर लैंड रोवर जैसी प्रमुख लग्जरी कार निर्माता कंपनियां महाराष्ट्र और तमिलनाडु में असेंबली प्लांट संचालित करती हैं, जहां वे विदेशों में उत्पादन संयंत्रों से प्राप्त सीकेडी किट का उपयोग करके कारों का निर्माण करती हैं। मर्सिडीज-बेंज जी63 एएमजी, सीएलई 53 एएमजी और एएमजी एस 63 ई-परफॉर्मेंस जैसे मॉडल सीबीयू के रूप में आयात करती है, जबकि बीएमडब्ल्यू की एम4, एम5, एम8, आई4, आई5, आई7 और आईएक्स जैसी कारें सीबीयू के रूप में भारत आती हैं। जगुआर लैंड रोवर स्लोवाकिया स्थित अपने कारखाने से डिफेंडर को सीबीयू (कंप्लीट बाय यूनिट) के रूप में आयात करती है। इस समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा मर्सिडीज-बेंज भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत करती है क्योंकि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो वैश्विक मंच पर भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते महत्व को दोहराती है। हमने हमेशा मुक्त व्यापार की वकालत की है क्योंकि यह व्यापार बाधाओं को कम करता है, वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की पारस्परिक शक्तियों का लाभ उठाता है और आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितताओं को कम करता है।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record