तारिगामी ने जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2022

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एम. वाई. तारिगामी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाने की खातिर सभी गैर-भाजपा दलों को एक साथ आना चाहिए। तारिगामी ने यहां पीटीआई-से कहा, एक और साल खत्म हो रहा है, लेकिन विधानसभा चुनाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है और जम्मू-कश्मीर के लोगों को एक लोकप्रिय सरकार से वंचित किया जा रहा है, जो उनका प्राथमिक संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने चुनावों केसंबंध में निर्वाचन आयोग की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों को समय से पहले कराए जाने की खबरें हैं लेकिन वे विधानसभा का विकल्प नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लोगों के जनादेश को लेकर आश्वस्त नहीं है और उपराज्यपाल नीत प्रशासन के जरिए विभिन्न कानूनों को लेकर लोगों की सहमति के बिना देरी करने की रणनीति अपना रही है।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।