Tarot Cards 2026 Prediction: टैरो कार्ड्स खोलेंगे राशियों का 'Future', कहीं मिलेगी 'Success' तो कहीं 'Caution'

By अनन्या मिश्रा | Jan 02, 2026

हर नया साल अपने साल ढेरों उम्मीदें और एनर्जी लेकर आता है। हर कोई ने साल की शुरूआत शानदार और बेहतर होने की कामना करता है। हर नए दिन की तरह नया साल भी हर राशि के लिए अलग-अलग और नई संभावनाएं लेकर आता है। ऐसे में साल 2026 भी कई राशियों के लिए जैकपॉट की तरह साबित हो सकता है। कड़ी मेहनत का फल निश्चित रूप से मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टैरो कार्ड की भविष्यवाणी हर राशि के लिए क्या कहती है।

इसे भी पढ़ें: Mulank 9 Ank Jyotish: 2026 में मूलांक 9 की 'Luck Factor' होगी मंगल की महादशा, करियर में 'Milestone'

वृषभ राशि

इस साल वृषभ राशि वाले जातकों को दिल से नहीं बल्कि दिमाग से फैसले लेना सही रहेगा। इस जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, नौकरी में प्रमोशन और उन्नति के योग बन रहे हैं। इसलिए साल 2025 में बीते बुरे वक्त को भूल जाएं।

मिथुन राशि

साल 2026 में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए एक नई शुरूआत हो सकती है। परेशानियां दूर होंगी और आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे। आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे और आत्मविश्वास बढ़ाएं और पॉजिटिव रहें। अब आपके खुशियों के दिन आने वाले हैं।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी, रोजगार और आर्थिक मामलों में समस्या हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन आप सकारात्मक रहकर और सोच-समझकर फैसले लें।

सिंह राशि

साल 2026 में सिंह राशि वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। सभी समस्याओं में स्थितियां साफ हो जाएंगी। इसलिए ज्यादा सोचने से बचना चाहिए और सीधे एक्शन लें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को साल 2026 में मेहनत का फल मिलेगा। परेशानियां दूर होंगी और समस्याओं के हल मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, लेकिन सलाह दी जाती है कि आपको इन परेशानियों से घबराना नहीं है। यह साल आगे बढ़ने का है।

तुला राशि

टैरो कार्ड के हिसाब से साल 2026 तुला राशि वालों के लिए सशक्त बनने का साल है। समस्याएं दूर होंगी और उनका हल भी निकलेगा। यह खुशियों का समय है और रुके हुए काम पूरे होंगे। प्यार, पैसा और परिवार में सब अच्छा और शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को जून के बाद कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। इन जातकों को ग्रोथ के अच्छे मौके मिलेंगे। खुद को पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रखें और अच्छे लोगों के बीच रहें।

धनु राशि

नए साल में धनु राशि वाले जातक दो स्थितियों में फंसे रहेंगे। एक साथ इन्हें कई काम करने होंगे, हालांकि काम बन सकते हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में लोगों का साथ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को साल 2026 में सकारात्मक मार्गदर्शन मिलेगा। इस साल अगर आप एनर्जी के साथ काम करेंगे, तो आपको लाभ मिलेगा। नए मौके और व्यापार में विस्तार हो सकता है। हालांकि जून महीने में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है और आपकी स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि

साल 2026 में कुंभ राशि वाले जातक बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। तो इन जातकों को बड़ी सफलता मिलेगी। इसलिए आलस छोड़ें और अलर्ट रहें। साल 2026 कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

मीन राशि

टैरो कार्ड रीडिंग के मुताबिक यह साल मीन राशि वाले जातकों के लिए बदलाव का साल है। इसलिए सोच-समझकर निवेश करें। वहीं साल 2026 में मीन राशि के जातकों की सभी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।