अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में तरुण राजू की जमानत याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025

बेंगलुरु की एक विशेष आर्थिक अपराध अदालत ने तरुण कोंडुरु राजू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। राजू को कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में कथित भूमिका के लिए 10 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने राजू की जमानत याचिका का कड़ा विरोध करते हुए आशंका जताई कि रिहा होने पर वह फरार हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि राव की गिरफ्तारी के बाद राजू ने कथित तौर पर देश से भागने का प्रयास किया था, जिसके चलते अधिकारियों ने उसके खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया था।

जांच अधिकारियों को संदेह है कि राजू ने तस्करी के काम में विशेष रूप से भारत के भीतर सोने के अवैध परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह मामला तीन मार्च को तब प्रकाश में आया था, जब हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। अधिकारियों ने उनके पास से 14.2 किलोग्राम सोना जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 12.56 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Rahu Ketu Dosha से मुक्ति दिलाता है Swarnamukhi नदी तट पर बसा ऐतिहासिक Srikalahasti Temple

विश्व राजनीति में भारत की बुलंद आवाज थी इंदिरा गांधी

IPL: टीम संतुलन के लिए Kuldeep Yadav को छोड़ Rishabh Pant को चुना, बोले सौरव गांगुली

IPL Auction से पहले 10 टीमों ने रिटेन किए 184 प्लेयर्स, गुजरात ने रखे सबसे ज्यादा