By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 25, 2026
25 अगस्त 2026। सीमा क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के प्रति प्रेम और सम्मान के एक अनोखे भाव से पूर्व सांसद और उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के संस्थापक अध्यक्ष श्री तरुण विजय ने आज थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को 4.5 लाख राखियाँ भेंट कीं। ये राखियाँ तुरंत हवाई मार्ग से कठिन सीमा क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुँचाई जाएँगी।
जनरल धीरज सेठ ने तरुण विजय के प्रेरक ‘सैनिकों के लिए राखी’ आंदोलन की बहुत सराहना की।