TATA एआईए लाइफ इंश्योरेंस को नयी पॉलिसी की प्रीमियम से हुई इतने करोड़ की आय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस को वित्त वर्ष 2018-19 में नयी पॉलिसी के प्रीमियम (व्यक्तिगत भारांकित प्रीमियम) से 2,232 करोड़ रुपये की आय हुई। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को ऐसे प्रीमियम से 1,397 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। यह आंकड़ा कंपनी के नये कारोबार में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि इस दौरान निजी क्षेत्र की बाीमा कंपनियों की नए व्यक्तिगत भारांकित प्रीमियम आयकी आसत वृद्धि 12 प्रतिशत रही।

कंपनी का कहना है कि वह नीजी कंपनियों के बीच नए प्रीमियम से आय के मामले में वह इस बार पांचवीं बड़ी कंपनी बन गयी है। पिछले साल यह छठे स्थान पर थी। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 में प्रीमियम से कुल 5,956 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 4,094 करोड़ रुपये का था। इस तरह कंपनी की प्रीमियम से कुल आय में 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है।

इसे भी पढ़ें: गैर-जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम 2018-19 में 13 प्रतिशत बढ़ा

कंपनी के परिणाम के बारे में टाटा एआईए के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों पर हमारा हमेशा से ध्यान रहा है। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमा कवर के अंतर्गत लाना है। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई