टाटा कैपिटल का मुनाफा पहली तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

मुंबई, 28 जुलाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हो गया। टाटा समूह की इस कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 990 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। टाटा कैपिटल ने बताया कि जून तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 3,571 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान प्रबंधित परिसंपत्तियों (एयूएम) में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हाल में एक अधिग्रहण के माध्यम से स्वर्ण ऋण कारोबार में उतरने के बाद कंपनी ने इस खंड में अगले तीन साल में एयूएम को पांच गुना बढ़ाने सहित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की घोषणा की। कंपनी की एक प्रस्तुति के अनुसार वाहन वित्त व्यवसाय को छोड़कर, जून तिमाही में कंपनी के खुदरा खंड का एयूएम बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च, 2026 तिमाही में 1.36 लाख करोड़ रुपये और पिछले साल की जून तिमाही में 1.18 लाख करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी