टाटा कम्युनिकेशन ने ए.लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

नयी दिल्ली। डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा कम्यूनिकेशंस ने ए. एस. लक्ष्मीनारायणन को प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं समूह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लक्ष्मीनारायणन नामित एमडी एवं सीईओ के नाते टाटा कम्यूनिकेशंस की अंतरिम प्रबंधन समिति को परामर्श देंगे।

कंपनी का निदेशक मंडल आवश्यक नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद उन्हें एमडी एवं सीईओ नियुक्त कर देगा। कंपनी ने कहा कि लक्ष्मीनारायणन के पास वृहद क्षेत्रों का 35 साल का अनुभव है।

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी