टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने Starbucks के भारत से बाहर निकलने की खबरों को खारिज किया

By Prabhasakshi News Desk | Dec 20, 2024

नयी दिल्ली । टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने भारतीय बाजार से रेस्तरां शृंखला स्टारबक्स के बाहर निकलने की खबरों का खंडन करते हुए उन्हें ‘निराधार’ बताया। टाटा, अमेरिका स्थित स्टारबक्स कॉरपोरेशन के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम में स्टारबक्स ब्रांड नाम के तहत भारत में शृंखला का संचालन करती है। सितंबर के अंत तक स्टारबक्स के 70 शहरों में 457 स्टोर थे और कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक इसे 1,000 तक ले जाने का है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की परिचालन आय 12 प्रतिशत बढ़कर 1,218.06 करोड़ रुपये रही थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire | लाइसेंसिंग और निगरानी में बड़ी लापरवाही, 21 मौतों के बाद जांच के घेरे में सरकारी एजेंसियां

PoK सुलग रहा, Afghanistan भड़क रहा, दो मोर्चों पर घिर चुके Pakistan की उलटी गिनती शुरू

Mamata Banerjee को एक और बड़ा झटका! TMC की Sushmita Dev ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा, एक हफ्ते में दूसरी बगावत

Hast Rekha: हथेली के ये 3 निशान बनाते हैं दुर्लभ राजयोग, Politics में दिलाते हैं Power