By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022
नयी दिल्ली। टाटा समूह ने अपने सभी ब्रांडों को एक मंच पर लाने के लिए ‘टाटा न्यू’ नाम से अपना ‘सुपर ऐप’ पेश किया है। इस ऐप के जरिये समूह का उद्देश्य अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्रभुत्व वाले घरेलू ई-कॉमर्स क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाना है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि टाटा न्यू प्रौद्योगिकी के आधुनिक स्वभाव के साथ समूह के पारंपरिक ‘उपभोक्ता सबसे पहले’ के दृष्टिकोण को प्रौद्योगिकी के आधुनिक लोकाचार के साथ जोड़ता है।