टाटा ग्रुप ने ऑक्सीजन संकट में बढ़ाया मदद का हाथ, 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का करेगा आयात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ने के बीच टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करेगा और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद करेगी। समूह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘टाटा समूह तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है और देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन की प्रशंसा करते हुए समूह ने कहा कि वह ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए यथासंभव अधिक से अधिक करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला