By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022
नयी दिल्ली, टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले शहर में प्रस्तावित इन दोनों परियोजनाओं में 117 आवासीय इकाइयों का निर्माण करेगी। ये दोनों परियोजनाएं हवाईअड्डे के करीब विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही टाटा हाउसिंग ने कहा कि मालदीव में एक और अंतरराष्ट्रीय परियोजना भी शुरू की गई है।