Tata Motors का सबसे तेज Growth का लक्ष्य, चेयरमैन N Chandrasekaran ने बताया फ्यूचर प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2026

 टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को व्यापक आर्थिक एवं वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में उद्योग में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने का भरोसा है। चंद्रशेखरन ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और उसकी ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेंगे। इससे दक्षता बढ़ेगी, सीखने की गति तेज होगी और पूंजी अनुशासन मजबूत होगा।

चंद्रशेखरन ने साथ ही कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) में वैश्विक स्तर पर तेज प्रगति से परिवहन उत्पादों के डिजाइन, अनुभव और समर्थन के तरीके बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इसी के साथ स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ती अपेक्षाएं एवं वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का पुनर्गठन प्रतिस्पर्धा को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। भू-राजनीतिक स्थितियां तथा असमान आर्थिक सुधार से और जटिलता बढ़ रही है, जिससे लचीलापन एवं मजबूती बेहद महत्वपूर्ण क्षमताएं बन गई हैं।’’ वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 92,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेचे, जो गत वित्त वर्ष की तुलना में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar को क्यों मिली कानूनी छूट? Rahul Gandhi ने PM Modi पर साधा तीखा निशाना

UNGA से लौटे विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले, PM Balen Shah की India यात्रा की तैयारी जारी

Russia Drone Attack: कीव में पावर ग्रिड पर रूस का भीषण हमला, बच्चे समेत 4 की मौत

Amit Shah ने Jalandhar में किया वादा, 31 December 2029 तक Punjab को Drugs मुक्त बनाएगी BJP