Tata Motors ने पेश की नई ब्रांड पहचान TATA.cars, सभी यात्री वाहन एक मंच पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने बृहस्पतिवार को अपने यात्री वाहन कारोबार के लिए नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’ पेश की। टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि इस ब्रांड के तहत उसके हैचबैक, सेडान, प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहन पोर्टफोलियो को एक साझा पहचान दी जाएगी। टीएमपीवी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘भारत की पहली स्वदेशी कार से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन खंड की अगुवाई करने और सुरक्षा को आम बनाने तक, हमने लगातार सीमाओं को चुनौती दी है और लाखों ग्राहकों के लिए संभावनाओं का विस्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड उसकी कानूनी इकाई बनी रहेगी और वैधानिक, नियामकीय तथा निवेशक संबंधी संचार में इसी नाम का इस्तेमाल जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games: थुलासिमथी और नितेश पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे

Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

एशियाई पैरा खेलों में Swati Choudhary ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता रजत पदक

Indian Air Force ने ऑटोनॉमस सिस्टम के लिए इंडस्ट्री के सामने रखीं तकनीकी जरूरतें