टाटा मोटर्स का कहना है कि इस साल कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री का प्रदर्शन अच्छा रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2022

मुंबई, 6 सितंबर। वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के सभी खंड़ों में मांग तेज है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां ट्रकों की एक श्रृंखला की पेशकश के मौके पर कहा कि खपत में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस कारण अच्छी मांग की स्थिति बन रही है। कंपनी ने देश के पहले सीएनजी चालित मध्यम और भारी वाणिज्यिक ट्रकों की श्रृंखला पेश की।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के लिए सरकार का जोर टिपर ट्रकों की अच्छी मांग पैदा कर रहा है। बस खंड में भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। वाघ ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मध्यवर्ती और हल्के छोटे वाणिज्यिक वाहनों में भी अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा खंड में भी ऐसे रुझान देखने को मिल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर वाणिज्यिक वाहन के सभी खंडों में अच्छी वृद्धि है। मैं बहुत आशावादी हूं कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग इस साल अच्छा प्रदर्शन करेगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल