Tata Motors मार्च तिमाही में हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन ट्रकों को शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 20, 2025

नयी दिल्ली । टाटा मोटर्स हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन से चलने वाले ट्रकों को मार्च तिमाही में शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी। वैश्विक वाहन प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 में पिछले सप्ताह टाटा मोटर्स ने हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित ट्रक का अनावरण किया था। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 से इतर शुक्रवार को यह बात की। वाद्य ने कहा, ‘‘ हमारे पास पहले से ही 15 इलेक्ट्रिक ईंधन सेल बसें हैं जो आईओसीएल (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ मिलकर 10 महीने से अधिक समय से चलाई जा रही हैं। ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के संबंध में मूल्य श्रृंखला पर बहुत काम हो रहा है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।