Tata Motors की कुल बिक्री जनवरी में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 81,069 इकाई पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2023

मुंबई। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री जनवरी, 2023 में 6.4 प्रतिशत बढ़कर 81,069 इकाई हो गयी। उसने जनवरी, 2022 में कुल 76,210 इकाइयां बेची थीं। टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान घरेलू बाजार में उसकी कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 79,681 इकाई पर पहुंच गयी। एक साल पहले इसी महीने में उसने 72,485 इकाइयां बेची थीं।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Update: उतार-चढ़ाव भरा रहा दिन, सेंसेक्स मामूली बढ़त, निफ्टी गिरावट के साथ बंद

कंपनी ने कहा कि आलोच्य महीने के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों समेत उसके यात्री वाहनों की घरेलू स्तर पर बिक्री भी 18 प्रतिशत बढ़कर 48,289 इकाई रही। यह पिछले साल इसी महीने में 40,942 इकाई थी। हालांकि पिछले महीने घरेलू बाजार में इसकी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत घटकर 32,780 इकाई रह गई। जनवरी, 2022 में यह संख्या 35,268 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

National Herald Case में फैसला आने के बाद प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए: खरगे

पहली शादी कायम रहने पर महिला दूसरे व्यक्ति से गुजारा भत्ता नहीं मांग सकती : उच्च न्यायालय