By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022
नयी दिल्ली। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स अगले दो साल के भीतर बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘कर्व’ उतारेगी। मुंबई स्थित कंपनी ने बुधवार को इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठाया। कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी का मकसद उन उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरा करना है, जो नए उत्पाद के साथ कुछ अलग डिजाइन और फीचर चाहते हैं।