Tata Safari 2023: बड़े बदलाव के साथ बाजार में लॉन्च होगी टाटा सफारी, MG और महिंद्रा की इस कार से होगी टक्कर

By अंकित सिंह | Dec 28, 2022

टाटा की गाड़ी का मतलब भरोसा, टाटा की गाड़ी का मतलब सुरक्षा। देश में वर्तमान में देखें तो टाटा की गाड़ियों की जबरदस्त मांग है। अब टाटा की ओर से अपने ऑल टाइम फेवरेट कार सफारी को नए अवतार में लॉन्च किया जा रहा है। 2021 में टाटा की ओर से ऑल न्यू सफारी एसयूवी को लॉन्च किया गया था। लोगों को खूब पसंद भी आई थी। इसके बाद टाटा की ओर से इस कार में लगातार बदलाव किए जाते रहे। अब खबर यह है कि टाटा सफारी बड़े बदलाव के साथ 2023 में लोगों के बीच होगी। बताया जा रहा है कि हाल में ही सफारी के फेसलिफ्टेड वर्जन को टेस्टिंग के लिए सड़कों पर देखा गया था। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि टाटा की ओर से सफारी के अपडेटेड वर्जन को 2023 के ऑटो एक्सपो में सामने लाया जा सकता है। नई सफारी एडीएएस पूरी तरह से लैस होगी। 

इसे भी पढ़ें: Bajaj ने पेश किया Pulsar P150, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा दमदार इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

इन कारों से होगी टक्कर

न्यू टाटा सफारी को देखा जाए तो यह जबरदस्त फीचर्स के साथ बाजार में आएगी। ऐसे में कहीं ना कहीं कुछ टॉप ब्रांड की गाड़ियों से इसकी सीधी टक्कर होगी। एमजी हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट जल्द ही लांच होने जा रहा है। ऐसे में न्यू टाटा सफारी का इससे मुकाबला हो सकता है। इसके अलावा टाटा सफारी की ऑल टाइम कंप्टेटर महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी सामने होगी। सफारी और स्कॉर्पियो में फिर से टक्कर देखने को मिलेगा। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन हाल में ही लॉन्च किया है। इसके अलावा महिंद्रा की एक्सयूवी 700 मॉडल को भी टाटा के सफारी टक्कर देती दिखाई देगी। 

प्रमुख खबरें

Glass Wall Systems के IPO को पहले दिन मिला 2.52 गुना अभिदान

Palghar में अस्पतालकर्मी पर हमले के बाद Shiv Sena ने 6 और पदाधिकारियों को किया निलंबित

Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा