By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026
टाटा टेक्नोलॉजीज का मजबूत राजस्व वृद्धि और वाहन क्षेत्र के ग्राहकों की मांग के दम पर सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 165.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,698.8 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,323.33 करोड़ रुपये था।
हमें उम्मीद है कि यह गति अगले साल और उसके बाद भी जारी रहेगी। इसकी वजह सिर्फ बाजार की परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी ऑर्डर बुक का लगातार मजबूत होना भी है। इसलिए हमें लगता है कि वृद्धि की गति मजबूत है।
हमारा मानना है कि उद्योग एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में है और हम इस बदलाव के शुरुआती चरण में हैं। मार्च, 2026 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने 5,505.57 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था। हैरिस ने कंपनी के परिचालन विस्तार के साथ भर्ती योजनाओं की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा, हमने दूसरी तिमाही में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त किया। हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक हमारे कर्मचारियों की संख्या 14,000 से अधिक हो जाएगी। यह मौजूदा कर्मचारियों की संख्या से करीब 1,200 से 1,300 अधिक होगी।
इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ हमारे संयुक्त उद्यम में फिलहाल कार्यरत 2,500 से अधिक लोग शामिल नहीं हैं।