Tata होसुर प्लांट में iPhone Casing का उत्पादन करेगी दोगुणा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By रितिका कमठान | May 12, 2025

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने तमिलनाडु के होसुर संयंत्र में आईफोन के आवरणों के उत्पादन को बढ़ाने की तैयारी की है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब अपनी वर्तमान क्षमता को दोगुणा करने की तैयारी में जुटी हुई है। अब ये क्षमता लगभग 50 हजार युनिट्स से बढ़कर इसका दोगुणा निर्माण करने की हो जाएगी। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।

वहीं आग लगने के बाद संयंत्र में परिचालन बाधित हुआ था। इसके बाद से ही प्रयास किए जा रहे हैं कि स्थिति को सामान्य किया जाए। इस मामले से परिचित अन्य व्यक्ति ने कहा कि आग लगने के बाद उन्हें पटरी पर आने में समय लगेगा। रिपोर्ट की मानें तो क्षमता आग लगने से पहले के स्तर पर पहुंच गई है। अब इसका विस्तार किया जाएगा। ये विस्तार ऐसे समय में होगा जब एप्पल विस्तार के लिए भारत की ओर देख रहा है। बता दें कि एक मई को एप्पल की पहली तिमाही का आयोजन हुआ था, जिसमें सीईओ टिम कुक ने एप्पल की वैश्विक उत्पादन रणनीति में भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया था।

इस दौरान सीईओ टिम कुक ने कहा, "जून तिमाही के लिए, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन का मूल देश भारत होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि जहां भारत आईफोन उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाएगा, वहीं वियतनाम आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड्स के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाना जारी रखेगा। यह टिप्पणी भू-राजनीतिक तनावों और व्यापार चुनौतियों के बीच चीनी विनिर्माण पर निर्भरता कम करने के लिए एप्पल के व्यापक प्रयास को प्रतिबिंबित करती है।

 

टाटा ने एप्पल के इकोसिस्टम में अपनी स्थिति मजबूत की

एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाने की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की महत्वाकांक्षा पिछले वर्ष में तेजी से स्पष्ट हुई है। मार्च 2024 में, समूह ने कर्नाटक के नरसापुरा में स्थित विस्ट्रॉन के भारत परिचालन का अधिग्रहण पूरा कर लिया। इस कदम के बाद 2025 की शुरुआत में टाटा ने पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में 60 प्रतिशत नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल कर ली।

प्रमुख खबरें

BIS ने 77 लाख से अधिक चांदी के आभूषणों पर लगाया HUID हॉलमार्क, दक्षिण भारत सबसे आगे

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से 547 की मौत, 320 भारतीय लापता और सीमा पर फंसे कई नागरिक

Imran Khan के समर्थन में उतरे Pat Cummins, Greg Chappell और Sunil Gavaskar ने भी उठाई आवाज

CM Yogi Adityanath बोले: युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा स्टार्टअप और उद्यमिता के भरपूर अवसर