टेलर ने कहा, 3-0 की हार पचाना मुश्किल पर भारतीय टीम बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

माउंट माउंगानुइ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर ने सोमवार को कहा कि लगातार तीन मैचों में हार को पचाना आसान नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम कहीं बेहतर भारतीय टीम की आलराउंड क्षमता की बराबरी नहीं कर सकी। भारत ने सोमवार को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। टेलर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘3-0 की हार को पचाना मुश्किल है। लेकिन हमें भारतीयों को श्रेय देना होगा। तीनों मैचों में वे कहीं अधिक बेहतर थे। भारत ने लंबे समय तक हमें दबाव में रखा और अहम मौकों पर विकेट हासिल किए।’’ 

यह भी पढ़ें: पंड्या की उपस्थिति से टीम हर तरह से मजबूत हो गयी: गावस्कर

न्यूजीलैंड ने अंतिम दो मैचो के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। इस बारे में पूछने पर टेलर ने कहा, ‘‘विश्व कप काफी दूर नहीं है लेकिन अब भी टीम संयोजन पर काम करना बाकी है। नए खिलाड़ी आ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वे टीम को नई धार देंगे।’’ भारत के अंतिम दो मैचों के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम देने पर टेलर ने कहा, ‘‘विराट कोहली का विकल्प ढूंढना काफी मुश्किल है। वह प्रेरणादायी कप्तान है लेकिन मुझे यकीन है कि वे विश्व कप के लिए संयोजन ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। इससे नए खिलाड़ी को मौका मिलेगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश