टीसीएस और इन्फोसिस के नतीजों, वृहद आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

नयी दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों से तय होगी। इसके अलावा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े तथा वैश्विक रुझान भी बाजार को दिशा देंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि रुपये की चाल पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी। रुपया इस समय अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें: आशा पारिख की कहानी, हिंदी सिनेमा के 70 बरस के सफर की कदम दर कदम हमसफर

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर के बाजारों की निगाह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर रहेगी, जो इसी सप्ताह आने हैं। वैश्विक निवेशकों की निगाह अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। घरेलू मोर्चे पर भी थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े महत्वपूर्ण रहेंगे।’’ सेठ ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के साथ तिमाही परिणामों की शुरुआत होगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार का ध्यान इस सप्ताह तिमाही नतीजों पर रहेगा। खासकर आईटी क्षेत्र की कंपनियों के परिणामों पर। इसके अलावा मुद्रास्फीति के आंकड़े भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार