टीसीएस की पुनर्गठन की तैयारी, 2030 तक 50 अरब डॉलर की आय का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

नयी दिल्ली| सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ग्राहकों के साथ अपने संपर्क को और मजबूत करने के लिए संगठन के पुनर्गठन की तैयारी कर रही है।

सूत्रों ने पीटीआई-से कहा, ‘‘टीसीएस ने अब अगले 25 अरब डॉलर की आय तक पहुंचने के लिए अपना खाका तैयार करने के साथ दीर्घकालिक रणनीति बनाई है। इसका लक्ष्य मौजूदा दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर की आय हासिल करना है।’’

सूत्रों ने कहा, ‘‘टीसीएस दो नए व्यावसायिक समूह बनाने पर विचार कर रही है, जो उद्योग वर्टिकल इकाइयों और बाजारों की मौजूदा संरचना में सुधार को बढ़ाएगी जिससे नया एकीकृत सांगठनिक ढांचा बन सकेगा।’’

उन्होंने बताया कि टीसीएस अपने संचालन मॉडल को हर कदम पर ग्राहक के साथ जोड़ेगी। यह कदम आईटी उद्योग में पहली बार किसी कंपनी द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा उद्योग सेवा इकाई (आईएसयू) संरचना के जरिये तैयार अधिकारियों को इन नए समूहों का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। जाएगा।

वर्तमान में टीसीएस के पास ग्राहकों की सेवा करने के लिए विभिन्न विभाग के तहत सैकड़ों आईएसयू हैं। कंपनी हालांकि ग्राहकों को सेवा पहुंचाने के लिए ‘सिंगल इंटरफेस’ प्रदान करने की योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत