चंद्रबाबू और बेटे लोकेश को किया गया नजरबंद, YSRCP के विरोध में कर रहे भूख हड़ताल

By अनुराग गुप्ता | Sep 11, 2019

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश नायडू को नजरबंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू आज बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाले थे। जिसको देखते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने नहीं दिया। दोनों नेता फिलहाल हाउस अरेस्ट पर हैं।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, पाकिस्तान से सिर्फ PoK पर होगी बात

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्ता में 100 दिन पूरे करने वाले जगनमोहन रेड्डी की पार्टी से कई खतरे हैं। क्योंकि टीडीपी के आठ कार्यकर्ता बीते समय में मारे गए हैं। हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही भूख हड़ताल करने का ऐलान किया। वह सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 तक भूख हड़ताल करेंगे। ऐसे में कई कार्यकर्ता और समर्थक नायडू के आवास पहुंच रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन हालात बिगड़ता देख कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के आवास के बाहर गोलीबारी के आरोपी की मौत, न्यायिक जांच शुरू

बसपा ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की

Election Commission ने ओडिशा की वरिष्ठ नौकरशाह कार्तिकेयन के स्थानांतरण का आदेश दिया

Amethi Lok Sabha Seat से मैदान में उतरने वाले केएल शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा