पालघर में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी कोचिंग सेंटर में 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नाला सोपारा थाने के अधिकारी ने बताया कि अगले दिन, शिक्षक ने कक्षा के दौरान पीड़िता की तस्वीर लेने की कोशिश की, जिसका छात्रा ने विरोध किया। पीड़िता के माता-पिता तभी कक्षा में पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उससे छेड़छाड़ कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत