ट्यूशन की फीस नहीं भर पाई तो टीचर ने छात्रा के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

By प्रिया मिश्रा | Jul 20, 2022

भारतीय समाज में एक शिक्षक को माता-पिता के बाद सम्मानजनक दर्जा प्राप्त है। छात्रों के भविष्य का निर्माण करने का दायित्व एक शिक्षक के कंधे पर होता है। एक शिक्षक छात्रों को पढ़ाता है ताकि वे जीवन में सही रास्ता चुन सकें। छात्रों को समाज के अनुकूल बनाने में भी शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम घटनाएं वायरल हुई हैं, जो बेहद निंदनीय और शर्मनाक हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर देखा गया था कि शिक्षक पैसे के बदले छात्रों के परीक्षा अंक बढ़ाने की बात कर रहे हैं। एक बार फिर से एक छात्रा के साथ शिक्षक के अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: तांत्रिक के बहकावे में आकर दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, पंचायत ने सुनाई बकरा-भात की सजा

यह वीडियो किसने अपलोड किया है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर शिक्षक की मानसिकता वास्तव में ऐसी है, तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है। शिक्षकों की उपलब्धियां हमें हर दिन विस्मित करती हैं। यह घटना उनमें से एक है। सभी ने कहा कि छात्रा के साथ ऐसा व्यवहार कभी भी वांछनीय नहीं है क्योंकि वह ट्यूशन फीस का भुगतान करने में असमर्थ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर